Categories लोड हो रही हैं...

मकराना किशन कॉलोनी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति गठन

मकराना की किशन कॉलोनी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सुरेश चंद मूंदड़ा अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़8 May 2026
मकराना किशन कॉलोनी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति गठन

बाईपास रोड स्थित किशन कॉलोनी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। कॉलोनीवासियों की बैठक में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन कर नई टीम की घोषणा की गई। इस दौरान सुरेश चंद मूंदड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

समिति के पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा और दिलीप माथुर को संरक्षक नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी के विस्तार में अनिल जोशी और महावीर छापरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।

जगदीश प्रसाद छंगाणी को सचिव तथा कृष्णा दाधीच को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष और पुरुषोत्तम सोनी एवं ओम प्रकाश जोशी को रख-रखाव मंत्री चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर कॉलोनीवासियों ने सभी पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुंदनमल सोलंकी, श्याम सुंदर जोशी, दिनेश शर्मा, नितिन पुरोहित, नवल मूंदड़ा, बालकिशन अग्रवाल, प्रीतम सोनी, सचिन अग्रवाल, नीरज जोशी, हितेश, महेश सोनी, मयंक, केशव, प्रशांत सहित कॉलोनी के कई सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #किशन_कॉलोनी #विकास_समिति #राजस्थान_समाचार #स्थानीय_समाचार #eNewsBharat #trending

मकराना किशन कॉलोनी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति गठन | eNews Bharat