Categories लोड हो रही हैं...

किसान महापंचायत जल यात्रा सम्पन्न, नहर पानी की मांग तेज

किसान महापंचायत की पांच दिवसीय जल यात्रा पलेई में सम्पन्न हुई। किसानों ने ईसरदा बांध का पानी नहरी तंत्र से जोड़ने की मांग उठाई।

भरत देवड़वाल1 June 2026
किसान महापंचायत जल यात्रा सम्पन्न, नहर पानी की मांग तेज

किसान महापंचायत की पांच दिवसीय जल यात्रा सम्पन्न

ईसरदा बांध का पानी निवाई क्षेत्र को नहरी तंत्र से जोड़ने की मांग, किसानों में जगी उम्मीद

प्रस्ताव नहीं भेजा तो विधानसभा घेराव की चेतावनी - रामपाल जाट

किसान महापंचायत द्वारा ईआरसीपी सिंचाई परियोजना के तहत ईसरदा बांध का पानी निवाई क्षेत्र को नहरी तंत्र से जोड़ने की मांग को लेकर चलाई गई पांच दिवसीय "जल यात्रा" का समापन पलेई में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ शनिवार देर रात सम्पन्न हुआ।

52 ग्राम पंचायतों तक पहुंची जल यात्रा

किसान महापंचायत ब्लॉक अध्यक्ष निवाई दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि जल यात्रा का शुभारंभ 27 मई को पहाड़ी गांव से किया गया था। यात्रा ने निवाई तहसील की 52 ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं और रात्रि चौपालों का आयोजन कर किसानों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं और पीड़ाओं को सुना गया।

ग्राम सभाओं के माध्यम से किसानों में जनजागृति पैदा हुई और प्रत्येक गांव में किसान महापंचायत का भव्य स्वागत किया गया।

नहर के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

यात्रा के दौरान किसानों में नहर परियोजना को लेकर जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। किसानों ने संकल्प लिया कि जब तक निवाई क्षेत्र को नहर का पानी उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि ईसरदा बांध के निकटवर्ती किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पानी मिलना चाहिए, उसके बाद ही अन्य क्षेत्रों का उस पर अधिकार बनता है।

बड़ा आंदोलन और विधानसभा घेराव की चेतावनी

रामपाल जाट ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निवाई क्षेत्र को अति शीघ्र नहरी तंत्र से जोड़ने का प्रस्ताव नहीं भेजा गया तो सभी गांवों के किसान एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे तथा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया जल संरक्षण का संदेश

समापन समारोह में कच्ची घोड़ी नृत्य, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जल यात्रा का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष देर रात तक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

समारोह में रहे ये पदाधिकारी मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रोहतास बोहरा, राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान, प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बेरवा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, गोपीलाल डबास, जिलाध्यक्ष गोपीलाल, उपाध्यक्ष सीताराम खादवाल, राधेश्याम गोहरपुरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, महामंत्री शंकर लाल मीणा, महासचिव गोविंद चौधरी, सचिन, गणेश नारायण मीणा, नवल सिंह राजावत, राजाराम चौधरी, सूरज नारायण जाट, लक्ष्मण मीणा, खेमराज मीणा, शिवजी राम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

#KisanMahapanchayat #JalYatra #ERCP #IsardaDam #Niwai #Palai #RamPalJat #CanalProject #RajasthanFarmers #IrrigationProject #WaterRights #FarmerMovement #RajasthanNews #eNewsBharat #HindiNews #JalAndolan #CanalWater #KisanNews #RuralRajasthan #BreakingNews

किसान महापंचायत जल यात्रा सम्पन्न, नहर पानी की मांग तेज | eNews Bharat