Categories लोड हो रही हैं...

अविकानगर खेत बचाओ अभियान चौपाल में किसानों को जागरूक किया

अविकानगर के अम्बापुरा गांव में खेत बचाओ अभियान चौपाल आयोजित हुई। किसानों को मिट्टी संरक्षण, जैविक खेती, उर्वरक उपयोग और जल संरक्षण की जानकारी दी गई।

सुरेश भदाला18 June 2026
अविकानगर खेत बचाओ अभियान चौपाल में किसानों को जागरूक किया

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, मालपुरा टोंक द्वारा आज दिनांक 18.06.2026 को प्रातः 07:30 बजे ग्राम अम्बापुरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 57 पुरुष एवं 38 महिला किसानों ने भाग लिया और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

चौपाल के दौरान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. लीलाराम गुर्जर ने किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए।

डॉ. गुर्जर ने किसानों को वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ‘खेत बचाओ अभियान’ का मुख्य उद्देश्य खेत, किसान और मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि भूमि उपजाऊ बनी रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के माध्यम से किसानों तक आधुनिक खेती की तकनीक, मौसम आधारित कृषि पद्धतियां एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। किसानों ने अपनी जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

इसी क्रम में 17 जून को मालपुरा तहसील के नयागांव लावा, टोरडी एवं चौसला में भी अविकानगर की वैज्ञानिक टीम द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में 200 से अधिक किसानों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

इन सभी कार्यक्रमों में डॉ. सिद्धार्थ सारथी मिश्रा, डॉ. पी.के. मलिक, डॉ. राजेश बिश्नोई, डॉ. सत्यवीर सिंह डांगी, डॉ. अमर सिंह मीना, डिग्गी अनुसंधान केंद्र प्रभारी डॉ. रविकुमार मीना, सीताराम मीना, गौतम चोपड़ा, डॉ. सृष्टि सोनी, हेमा मीना एवं अंशुल शर्मा सहित कई वैज्ञानिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KhetBachaoAbhiyan #AvikanagarNews #SoilHealth #OrganicFarming #FarmersAwareness #MalpuraNews #TonkNews #AgricultureNews #RajasthanNews #NaturalFarming #Vermicompost #RuralDevelopment #ICAR #BreakingNews #eNewsBharat

अविकानगर खेत बचाओ अभियान चौपाल में किसानों को जागरूक किया | eNews Bharat