Categories लोड हो रही हैं...

देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। निशान यात्रा, भव्य सजावट और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच बाबा श्याम के दर्शन हुए।

enews bharat25 July 2026
देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हारे का सहारा... बाबा श्याम हमारा!" आस्था के रंग में रंगा खाटू धाम

राजस्थान के सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर रींगस से खाटू धाम तक पहुंचे और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर को भव्य फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। चारों तरफ भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है और श्रद्धालु "जय श्री श्याम" के जयघोष के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

VIP दर्शन नहीं, सभी भक्तों के लिए समान व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस बार मंदिर में किसी भी तरह की VIP एंट्री व्यवस्था नहीं रखी गई है। सभी श्रद्धालुओं को 14 अलग-अलग कतारों के माध्यम से सुगम दर्शन करवाए जा रहे हैं।

गर्मी को देखते हुए छाया, पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

भक्त बोले- बिना परेशानी के हो रहे दर्शन

दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। भीड़ अधिक होने के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।

देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। शुभ कार्य देवउठनी एकादशी के बाद दोबारा शुरू होते हैं।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन भी करेंगे दर्शन

इसी बीच राजस्थान के मुख्य सचिव

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
वी. श्रीनिवासन भी आज बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे खाटू धाम में चल रहे विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे।

खाटू धाम में इस समय भक्ति, आस्था और बेहतर व्यवस्थाओं का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जहां हर तरफ सिर्फ बाबा श्याम के नाम की गूंज सुनाई दे रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BabaShyam #DevshayaniEkadashi#JaiShreeShyam #ReligiousNews #TempleNews #SanatanDharma #eNewsBharat