Categories लोड हो रही हैं...

खरेड़ा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मातृ शिशु स्वास्थ्य पर जोर

खरेड़ा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, टीकाकरण और स्वच्छता पर जागरूकता फैलाई गई, गर्भवती व धात्री महिलाओं को जानकारी दी गई।

उमाशंकर शर्मा21 April 2026
खरेड़ा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मातृ शिशु स्वास्थ्य पर जोर

उपखंड क्षेत्र के खरेड़ा गांव स्थित सेक्टर मुख्यालय अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को अष्टम पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और संतुलित पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला पर्यवेक्षक राजश्री शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान बच्चों के जीवन के शुरुआती छह वर्षों में उचित आहार, स्वच्छता और देखभाल पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान गोद भराई, सुपोषण दिवस और स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियों के माध्यम से पोषण संबंधी संदेश दिए गए।

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा, बसंती देवी, राम कन्या कीर, विमला प्रजापति, आशा देवी, सुमित्रा जांगिड़, शशिकला जांगिड़, विनोद बैरवा, सीता देवी, अनूप देवी, सुरता देवी, नौरती देवी सहित 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती व धात्री माताएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PoshanPakhwada #Khareda #MaternalHealth #ChildHealth #RajasthanNews #Anganwadi #HealthAwareness #WomenAndChildDevelopment