Categories लोड हो रही हैं...

खानपुर स्कूलों में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान विधिक जागरूकता शिविर शुरू

खानपुर में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

कमलेश पंकज8 April 2026
खानपुर स्कूलों में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान विधिक जागरूकता शिविर शुरू

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 7 अप्रैल 2026 से जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के लिए "ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे" अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान के तहत तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर की अध्यक्ष अंजू कुमारी (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार, बच्चों के कानूनी अधिकार, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक- कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।

शिविर के दौरान अंजू कुमारी ने छात्राओं को जानकारी दी कि प्रत्येक विद्यालय में ‘कोर्ट वाली दीदी’ नाम से एक शिकायत पेटी स्थापित की गई है, जिसमें विद्यार्थी अपनी समस्याएं और शिकायतें गोपनीय रूप से डाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस माध्यम से बच्चों के साथ होने वाले अपराधों जैसे यौन शोषण, भेदभाव, मारपीट, दुर्व्यवहार और साइबर अपराध जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब भी गठित किए जाएंगे, जिनमें प्रधानाध्यापक, एक वरिष्ठ शिक्षक और दो छात्र शामिल होंगे।

शिविर में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि साइबर अपराध वह गैरकानूनी गतिविधि है, जिसमें कंप्यूटर, मोबाइल या अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाता है। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।

विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता बनवारी लाल मेहर, प्रधानाचार्य भावना डेहरा, समस्त विद्यालय स्टाफ और कनिष्ठ सहायक भूपेंद्र मालव सहित अन्य उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khanpur #TransformativeTuesday #LegalAwareness #CyberCrime #RajasthanNews #EducationNews #StudentRights #CyberSafety #SchoolCampaign #eNewsBharat