Categories लोड हो रही हैं...

खानपुर श्रीराम कॉलोनी में शीतल पेयजल वाटर कूलर शुरू

खानपुर की श्रीराम कॉलोनी में जनसहयोग से शीतल पेयजल वाटर कूलर शुरू किया गया, जिससे राहगीरों, मजदूरों और बालाजी धाम जाने वालों को राहत मिलेगी।

कमलेश पंकज19 May 2026
खानपुर श्रीराम कॉलोनी में शीतल पेयजल वाटर कूलर शुरू

खानपुर कस्बे की श्रीराम कॉलोनी में सोमवार दोपहर जनसहयोग से लगाए गए शीतल पेयजल वाटर कूलर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी धर्म कुमार मीणा, जलदाय विभाग अधिकारी मुस्ताक खान तथा बिजली विभाग के निर्मल जैन मौजूद रहे।

कॉलोनी वासियों ने सामूहिक सहयोग से राहगीरों और आमजन के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृषि उपज मंडी में आने-जाने वाले मजदूर वर्ग, बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालु तथा आम राहगीरों को भीषण गर्मी में इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में गिरिराज गौतम (पेंशनर अध्यापक), मदनलाल वर्मा (सरपंच बेसार), प्रेम प्रकाश नागर, अनीश आलम, हेमंत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हेमराज मेघवाल, महेंद्र पाटोदिया, राजेंद्र स्वाल, राजेंद्र प्रजापति, मनोज शर्मा, हनुमान लखारा, मंजू शर्मा, धनराज मेहता, ओम प्रकाश मीणा और आशीष खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने इसे जनसेवा और सामाजिक सहयोग की प्रेरणादायक पहल बताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khanpur #Jhalawar #RajasthanNews #WaterCooler #SocialService #SummerRelief #eNewsBharat #HindiNews #जनसहयोग #खानपुरसमाचार