कस्बे की कृषि उपज मंडी में लहसुन की नीलामी नहीं लगने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। दो दिनों से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे किसान लगातार इंतजार कर रहे थे, लेकिन नीलामी शुरू नहीं होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में खाने-पीने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज किसानों ने विरोध स्वरूप मंडी परिसर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अपनी नाराजगी जताई।
किसानों का कहना है कि व्यापारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिसके कारण सैकड़ों किसान परेशान हो रहे हैं। लंबे इंतजार के बावजूद प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में रोष और बढ़ गया है।
स्थिति को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और किसान जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




