लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
खानपुर (कमलेश पंकज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार 6 मार्च को खानपुर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर की अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अंजू कुमारी ने की। बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण और प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस दौरान एसडीएम रजत कुमार विजयवर्गीय, तहसीलदार हेमराज कपूर, एसबीआई से हरीश मीणा, बैंक ऑफ बड़ौदा से मयंक राठौर, सेंट्रल बैंक से जितेंद्र कुमार, जेवीवीएनएल से आशीष कुमार डगर और सुशांत, बीएसएनएल से परमानंद कुमार तथा पीएनबी से गोविंद कुमार सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कर लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




