Categories लोड हो रही हैं...

खानपुर बालिका विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ

खानपुर के बालिका विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं को साइबर सुरक्षा, कानून, अधिकार और नालसा योजनाओं की जानकारी दी गई।

कमलेश पंकज2 May 2026
खानपुर बालिका विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ की अनुपालना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति खानपुर की अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र भारत कुमार गौड़ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर में किया गया।

इस दौरान अधिकार मित्र भारत कुमार गौड़ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा संवाद योजना 2025, एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम, मानव अधिकार, संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य, साइबर पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना, बाल यौन शोषण अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून, नालसा वीर परिवार सहायता योजना, साइबर दुर्व्यवहार एवं साइबर अपराध आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

शिविर के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े उपाय भी बताए गए और उनसे प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर अधिकार मित्र द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियों से अवगत कराया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khanpur #Jhalawar #LegalAwareness #NALSA #CyberSecurity #EducationNews #RajasthanNews #eNewsBharat

खानपुर बालिका विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ | eNews Bharat