Categories लोड हो रही हैं...

खानपुर में कांग्रेस का महंगाई और ईंधन संकट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

खानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन संकट, महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

रमेश चंद्र शर्मा17 March 2026
खानपुर में कांग्रेस का महंगाई और ईंधन संकट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

देश में बढ़ते ईंधन संकट, लगातार बढ़ती रसोई गैस कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यकर्ताओं ने नगर के फव्वारा चौराहे से मुख्य मार्गों पर रैली निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद गुदरी चौराहे पर पहुंचकर नारेबाजी के बीच पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान विधायक सुरेश गुर्जर ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि इसके कारण देश में ईंधन संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आमजन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां बना रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिए गए कुछ फैसलों से किसानों के हितों को भी नुकसान पहुंचा है।

गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगी।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा, भवानीशंकर गुर्जर, रामचरण मीणा, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, वरिष्ठ नेता ललित राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह गुर्जर, मदनलाल वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khanpur #CongressProtest #FuelCrisis #Mehangai #LPGPrice #RajasthanNews #PoliticalNews #SureshGurjar #Inflation #IndiaNews

खानपुर में कांग्रेस का महंगाई और ईंधन संकट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन | eNews Bharat