Categories लोड हो रही हैं...

बैसार में मनरेगा साइट बंद होने पर श्रमिकों का धरना प्रदर्शन, पंचायत पर लगाए आरोप

खानपुर की बैसार ग्राम पंचायत में मनरेगा ऑनलाइन साइट बंद रहने से नाराज श्रमिकों ने सरपंच और जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत पर धरना देकर ऑफलाइन वर्क ऑर्डर की मांग की।

कमलेश पंकज16 May 2026
बैसार में मनरेगा साइट बंद होने पर श्रमिकों का धरना प्रदर्शन, पंचायत पर लगाए आरोप

खानपुर क्षेत्र की बैसार ग्राम पंचायत में आज मनरेगा की साइट नहीं चलने से परेशान श्रमिकों ने ग्राम पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया। बैसार सरपंच मदनलाल वर्मा, जनपद अमर लाल जादम, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस मेघवाल एवं ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत की अगुवाई में मनरेगा श्रमिक धरने पर बैठ गए।

श्रमिकों ने मांग की कि ऑनलाइन साइट नहीं चलने के कारण उन्हें मनरेगा में मजदूरी नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि एक-दो घंटे काम करने के बाद साइट बंद हो जाती है, जिसके चलते उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है और मजदूरी भी नहीं मिल पाती।

श्रमिकों ने मांग रखी कि ऑनलाइन सिस्टम की जगह ऑफलाइन वर्क ऑर्डर के माध्यम से काम दिया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी शबनम परवीन के ढीले रवैये के कारण यह परेशानी बढ़ रही है। श्रमिकों का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी सप्ताह में केवल दो दिन ही ग्राम पंचायत में आती हैं।

श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक मनरेगा साइट सुचारू नहीं हुई तो पूरी बैसार ग्राम पंचायत के श्रमिक खानपुर पंचायत समिति पर ताला लगाकर विधायक सुरेश गुर्जर के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैसार के बाबूलाल गौड़, हेमंत शर्मा, बाबू सिंह, देवकरण लोहार, यशवंत पारीक, राधा किसन मेघवाल, सुरेश गुर्जर, गिरिराज योगी, रामगोपाल शर्मा, जगदीश कुमावत, रामकल्याण गुर्जर, धनराज गुर्जर, मोतीलाल सेन, मन्नालाल शहरिया, कैलाश बाई शहरिया, किरण रैगर, परवीन बानो, लाड़ बाई राजपूत सहित सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मनरेगा #बैसार #खानपुर #श्रमिक_धरना #ग्रामीण_विकास #RajasthanNews #TrendingNews