Categories लोड हो रही हैं...

खानखेड़ा विद्यालय में संस्कारयुक्त जन्मदिन समारोह बना प्रेरणास्रोत

बूंदी के खानखेड़ा विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष ने पुत्र का जन्मदिन भारतीय संस्कारों के अनुरूप मनाया, जिसमें पूजा, आशीर्वाद और प्रेरणादायक संदेश शामिल रहे।

रवि गौतम18 April 2026
खानखेड़ा विद्यालय में संस्कारयुक्त जन्मदिन समारोह बना प्रेरणास्रोत

बूंदी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानखेड़ा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां एसएमसी अध्यक्ष बलराम जाट ने अपने पुत्र का जन्मदिन भारतीय संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप विद्यालय परिसर में मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत बालक द्वारा मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद उसने सभी गुरुजनों और बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बालक ने संकल्प लिया कि वह मोबाइल से दूरी बनाए रखेगा और हमेशा बड़ों की आज्ञा का पालन करेगा।

जन्मदिन समारोह के दौरान एसएमसी अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री और बिस्किट वितरित किए गए, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह और अपनापन का वातावरण बन गया।

शिक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज की संस्कार परंपरा को बचाने के लिए बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे घर में भी संस्कारयुक्त वातावरण तैयार करें।

प्रधानाध्यापक महावीर सोनी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर शिक्षक हनुमान सैनी, पिंकी गौतम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनोहर चौधरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। यह आयोजन अन्य अभिभावकों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश और प्रेरणा का स्रोत बन गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #KhankhedaSchool #BirthdayCelebration #IndianCulture #Sanskar #EducationNews #SMCChairman #RajasthanNews #InspirationalNews #StudentsLife #eNewsBharat

खानखेड़ा विद्यालय में संस्कारयुक्त जन्मदिन समारोह बना प्रेरणास्रोत | eNews Bharat