Categories लोड हो रही हैं...

खण्डीप में दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक जाम, ट्रेनें प्रभावित

खण्डीप रेलवे स्टेशन के पास किसानों और मीणा समाज की रैली के दौरान दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम होने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

बृजेश त्रिवेदी18 June 2026
खण्डीप में दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक जाम, ट्रेनें प्रभावित

वजीरपुर थाना क्षेत्र के खण्डीप रेलवे स्टेशन के समीप कैमला कौढ़याई नया गांव के किसानों एवं मीणा समाज के लोगों द्वारा दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कई ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंबित करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है और इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार जाम स्थल के निकट कमांड क्षेत्र के किसान जल निकासी की समस्या को लेकर भी धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा, भरतपुर एएसपी सत्यप्रकाश मीणा, डीएसपी गिर्राज मीणा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लगातार वार्ता कर रेलवे ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया।

सूत्रों के अनुसार ट्रैक करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम रहा, जिससे रेल संचालन प्रभावित हुआ। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसानों और प्रदर्शनकारियों की मांगों को भी संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khandip #GangapurCity #RailwayTrackJam #DelhiMumbaiRailway #TrainUpdate #MeenaSamaj #FarmerProtest #CanalWaterDemand #RailTraffic #RajasthanNews #BreakingNews #GangapurNews #Wazirpur #RailwayNews #FarmerMovement #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan