खंडार में तीन दिवसीय योग शिविर 18 जून से, तैयारियाँ पूरी
क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में 18 जून से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नृसिंह धार बालाजी किला टीम खंडार के तत्वावधान में 18 से 20 जून तक आयोजित होगा।
योग गुरु हरिशंकर जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में योग, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक टीम ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और निरोगी जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकता है।
शिविर को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




