Categories लोड हो रही हैं...

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा मुख्यमंत्री ज्ञापन

खण्डार में शिक्षकों ने अवकाशों में कटौती के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

बृजेश त्रिवेदी15 May 2026
अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा मुख्यमंत्री ज्ञापन

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष कमलेश तेहरिया के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी वर्षा मीणा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए अवकाशों में की गई कटौती का विरोध जताया।

आक्रोशित शिक्षकों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय हठधर्मिता एवं मनमानीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। शिक्षकों का आरोप है कि अवकाशों में कटौती के बाद अब केवल 35 अवकाश ही शेष रह गए हैं, जबकि कॉलेज एवं नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों को 60 से 65 अवकाश प्रदान किए जाते हैं।

ज्ञापन में प्रधानाध्यापक के अधिकृत अवकाशों में कटौती का भी विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक चिलचिलाती धूप में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अवकाश कटौती का निर्णय वापस नहीं लिया तो आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#खण्डार #शिक्षकसंघ #अवकाशकटौती #ज्ञापन #मुख्यमंत्री #शिक्षाविभाग #शिक्षकआंदोलन #सवाईमाधोपुर #राजस्थान #विरोधप्रदर्शन #trending #educationnews #teachersprotest #rajasthannews #breakingnews #eNewsBharat

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा मुख्यमंत्री ज्ञापन | eNews Bharat