Categories लोड हो रही हैं...

खण्डार में सैन समाज समारोह कलश यात्रा से भव्य शुरुआत

खण्डार में सैन समाज के पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्ति का माहौल बनाया

बृजेश त्रिवेदी6 May 2026
खण्डार में सैन समाज समारोह कलश यात्रा से भव्य शुरुआत

खण्डार में सैन समाज के पांच दिवसीय समारोह का कलश यात्रा से शुभारंभ

सवाई माधोपुर जिले के खण्डार कस्बे में सैन समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक समारोह का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खारी बावड़ी स्थित हनुमान जी प्रांगण से की गई।

कलश यात्रा में सैन समाज की सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए, नाचते-झूमते हुए पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भव्य यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां आगामी पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khandar #SainSamaj #KalashYatra #SawaiMadhopur #RajasthanNews #ReligiousEvent #CulturalProgram #BhaktiMahaul #Trending #eNewsBharat