Categories लोड हो रही हैं...

खण्डार में ओबीसी सर्वे ड्यूटी के विरोध में बीएलओ शिक्षक लामबंद हुए

खण्डार में बीएलओ शिक्षकों ने ओबीसी सर्वे ड्यूटी का विरोध करते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग की।

बृजेश त्रिवेदी24 June 2026
खण्डार में ओबीसी सर्वे ड्यूटी के विरोध में बीएलओ शिक्षक लामबंद हुए

ओबीसी सर्वे ड्यूटी के विरोध में लामबंद हुए बीएलओ शिक्षक, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

ओबीसी सर्वे में बीएलओ शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को खण्डार क्षेत्र के शिक्षक एकजुट होकर उपखण्ड अधिकारी वर्षा मीणा को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। शिक्षकों ने मांग की कि उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए ताकि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।

ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि वे पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर 2025 से लगातार एसआईआर सर्वे जैसे विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में लगे हुए हैं। वर्तमान में जनगणना संबंधी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद अब उन्हें ओबीसी सर्वे का कार्य सौंप दिया गया है, जिससे विद्यालयी कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

शिक्षकों ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में विद्यालय खुलने वाले हैं। ऐसे में नए विद्यार्थियों के प्रवेश, पोषाहार व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और नियमित शिक्षण कार्य जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उनके सामने हैं। यदि शिक्षकों को लगातार सर्वे और अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाएगा तो विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालयों का संचालन प्रभावित होगा।

बीएलओ शिक्षकों ने ज्ञापन में निर्वाचन विभाग के उस आदेश का भी उल्लेख किया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित विभाग की स्वीकृति के बिना बीएलओ शिक्षकों को अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाए। शिक्षकों का आरोप है कि इस आदेश की अनदेखी करते हुए उन्हें लगातार अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की कि विद्यालय खुलने से पहले उन्हें ओबीसी सर्वे की ड्यूटी से मुक्त किया जाए ताकि वे अपने मूल दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देना आवश्यक है और लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ शिक्षकों पर डालना उचित नहीं है।

बीएलओ शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे ओबीसी सर्वे कार्य का बहिष्कार करेंगे तथा आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

इस दौरान नागाराम मीणा, हरिमोहन बैरवा, मनोज शर्मा, रामसिंह महावर, प्रभुदयाल बैरवा, सोमपाल बैरवा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, हुकमचंद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में बीएलओ शिक्षक उपस्थित रहे और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khandar #OBCSurvey #BLOTeachers #TeachersProtest #EducationNews #RajasthanNews #HindiNews #eNewsBharat #Teachers #SawaiMadhopur

खण्डार में ओबीसी सर्वे ड्यूटी के विरोध में बीएलओ शिक्षक लामबंद हुए | eNews Bharat