सवाई माधोपुर जिले के खण्डार शहर में आज गौ सेवा सम्मान दिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास के बड़ी संख्या में लोग सुबह लाडवन गौशाला पहुंचे।
सुबह लगभग 9 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इसके बाद लगभग 11 बजे गौ पूजन किया गया और गौ माता की आरती उतारी गई।
गौ पूजन के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए जुलूस के रूप में लाडवन गौशाला से तहसील परिसर तक पहुंचे। इस दौरान पूरा माहौल गौ भक्ति के नारों और भजनों से गूंज उठा।
तहसील परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने तहसीलदार पुष्कर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की मांग करते हुए सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की अपील की गई।
इस आयोजन ने क्षेत्र में गौ सेवा के प्रति जनजागरूकता और आस्था को और अधिक मजबूत किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




