Categories लोड हो रही हैं...

खंडार में बैरवा कर्मचारी समिति चुनाव, नई कार्यकारिणी निर्वाचित

खंडार में बैरवा कर्मचारी जन कल्याण सेवा समिति के चुनाव संपन्न हुए। सोमपाल बैरवा अध्यक्ष, प्रहलाद बैरवा महामंत्री और राजेश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

बृजेश त्रिवेदी18 June 2026
खंडार में बैरवा कर्मचारी समिति चुनाव, नई कार्यकारिणी निर्वाचित

बैरवा कर्मचारी जन कल्याण सेवा समिति, खंडार के चुनाव बुधवार को बाबा रामदेव मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक परसराम बैरवा (व्याख्याता), चुनाव प्रभारी केशव बैरवा (नर्सिंग अधिकारी) एवं रमेश चंद्र बैरवा (वरिष्ठ सहायक) के निर्देशन में संपन्न कराई गई।

सभा की अध्यक्षता घनश्याम बैरवा, वरिष्ठ अध्यापक निवासी कानरदा ने की। चुनाव में खंडार परिक्षेत्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।

चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर सोमपाल बैरवा (अध्यापक, बांगड़दा कला), महामंत्री पद पर प्रहलाद बैरवा (व्याख्याता, सिगौर खुर्द) तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार बैरवा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी, चित्तौला) निर्वाचित हुए।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समिति के संविधान एवं नियमों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कर्मचारी हितों की रक्षा, सामाजिक विकास, शिक्षा के विस्तार, पुस्तकालय निर्माण, संगठन की एकता एवं मजबूती तथा समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को सहयोग प्रदान करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन बैरवा, गुलाबचंद बैरवा, लखनलाल बैरवा, डॉ. जुगराज बैरवा, रामभजन बैरवा, भीमराज बैरवा, हरिप्रसाद बैरवा, जितेंद्र बैरवा एवं रमेश बागोरिया सहित अनेक समाजबंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए और नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमपाल बैरवा ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khandar #BairwaSamaj #BairwaEmployees #EmployeeWelfare #SompalBairwa #PrahladBairwa #RajeshKumarBairwa #SamajikSangathan #ElectionNews #RajasthanNews #SawaiMadhopurNews #CommunityDevelopment #EducationForAll #SocialUnity #BreakingNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan #KhandarNews