Categories लोड हो रही हैं...

केशोरायपाटन में स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में टीचर सम्मेलन सम्पन्न

केशोरायपाटन में स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा, नैतिकता और अच्छे इंसान बनने पर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए

लोकेश शर्मा30 April 2026
केशोरायपाटन में स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में टीचर सम्मेलन सम्पन्न

केशोरायपाटन में बुधवार को पूज्य गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में केशोरायपाटन ब्लॉक के सभी शिक्षकों का भव्य सम्मेलन अतिशय क्षेत्र में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की प्रेरणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गुरुमां के दर्शन के दौरान हुए संवाद से मिली, जिसमें उन्होंने गुरुमां से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी उपदेश देने का अनुरोध किया था। इसके बाद से गुरुमां लगातार पाटन ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में प्रवचन हेतु पधार रही हैं।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मधु वर्मा और सहायक अधिकारी संजय मीणा ने भी सभी शिक्षकों के लिए सामूहिक उपदेश का आग्रह किया, जिसके परिणामस्वरूप यह टीचर सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाड़ौती के प्रमुख स्टेशनरी व्यवसायी राजेश जैन मडिया उपस्थित रहे। विभिन्न शिक्षाविदों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें बगीची स्कूल की प्रधानाचार्या मति अमिता जैन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता अतिवीर जैन, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नवीन इनामी तथा आर्यन एकेडमी के सत्यप्रकाश ओझा शामिल रहे।

इसी अवसर पर शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 शिक्षकों का सम्मान भी समिति द्वारा किया गया।

प्रवचन में स्वस्तिभूषण माताजी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में केवल शिक्षक ही एक ऐसा पेशा है जिसमें पाप की कोई गुंजाइश नहीं होती। यदि शिक्षक पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्व का पालन करता है तो वह केवल आजीविका ही नहीं बल्कि पुण्य का भी संचय करता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का उद्देश्य केवल डॉक्टर, इंजीनियर, सीए या अध्यापक बनाना रह गया है, जबकि सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना आवश्यक है।

कार्यक्रम में समिति के मंत्री राजेंद्र जैन बिट्टू, कार्याध्यक्ष अभिषेक लुहाड़िया, निर्मल बाकलीवाल, विधि मंत्री विश्वास जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री राकेश जैन ‘चपलमन’ ने किया तथा मुख्य संयोजक चेतन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#केशोरायपाटन #टीचरसम्मेलन #स्वस्तिभूषणमाताजी #शिक्षकसम्मान #जैनसमाज #राजस्थानशिक्षा #EducationNews #SpiritualEvent #TeacherTraining #eNewsBharat