समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की प्रक्रिया के तहत कृषि उपज मंडी में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी फसल लेकर आए किसानों की लंबी कतारें लग गई हैं।
केशोराय पाटन और बूंदी रोड मार्ग पर दूर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइनें लगी हुई हैं, जहां किसान अपनी फसल की तुलाई का इंतजार कर रहे हैं। तेज धूप के बीच किसान घंटों तक अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी में जिंस की तुलाई ऑनलाइन टोकन प्रणाली के जरिए निर्धारित तारीख पर की जा रही है, लेकिन अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने से इंतजार लंबा हो गया है।
वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और यातायात प्रभारी लगातार मशक्कत कर रहे हैं, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने और आवागमन प्रभावित न हो।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




