Categories लोड हो रही हैं...

केशोरायपाटन में बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

केशोरायपाटन में अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और सिंचाई बिजली समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

रवि गौतम12 June 2026
केशोरायपाटन में बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जबरन स्मार्ट मीटर लगाने, सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने तथा अन्य विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पाटन विधायक सी.एल. प्रेमी के निर्देश पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव वीरभान नागर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा मंत्री के नाम बिजली विभाग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती से आमजन और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर भी लोगों में असंतोष है। किसानों ने सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति कृषि कार्यों को प्रभावित कर रही है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के एईएन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उठाए गए सभी मुद्दों को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद भूतिया, जिला उपाध्यक्ष चेतराम नागर, जिला परिषद सदस्य मुरली मीणा, निवर्तमान चेयरमैन कन्हैयालाल कराड़, पीसीसी सदस्य अजीज खान, जिला महासचिव रामलाल गोचर, राजेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद जाकिर भाई, रामसिंह गुर्जर, उमेश मीणा, जितेंद्र मालिक, मोइनुद्दीन अकरम, पूर्व वार्ड पार्षद अब्दुल अजीज, पंचायत समिति सदस्य देवकिशन मीणा, मुस्ताक भाई, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल, बाबूलाल मेघवाल, महिला शक्ति अध्यक्ष गीता बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी पीयूष शर्मा, युवा कांग्रेस नेता केशव शर्मा, रोहित पंचोली, पंकज राठौर, आरिफ गौरी, वाजिद अली, जीतू सुमन, शाहरुख, परवीन मीणा, नरेश मीणा, आत्माराम मेघवाल, विशाल नागर, आर्यन नागर, उमेश नागर, कुलदीप नागर तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शन में महिला शक्ति की महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Keshoraipatan #BundiNews #ElectricityCrisis #SmartMeter #YouthCongress #CongressProtest #RajasthanNews #PowerCut #FarmersIssue #ElectricityDepartment #CLPremi #VeerbhanNagar #BreakingNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

केशोरायपाटन में बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन | eNews Bharat