केशवरायपाटन में रंगरेज समाज के समाजबंधुओं की आमसभा आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक एकता और संगठनात्मक विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक रंगरेज पंचायत विकास समिति के तत्वाधान में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद सिद्दीक गौरी (सेवानिवृत्त अध्यापक) को समाज का अध्यक्ष चुना गया। सामाजिक कार्यकर्ता रफीक रंगरेज ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन डॉ. रियाज़ मोहम्मद और जाहिद जालोरी ने किया। समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शब्बीर बेहलीम, हाजी फैज मोहम्मद, यूसुफ अली, जाकिर हुसैन, बाबा आबिद हुसैन, मुबारिक हुसैन, नदीम, अख्तर हुसैन, रहीस मोहम्मद, अब्दुल सलाम, अर्शील, बबलू, गोलू, हुसैन, अनवर सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी सिद्दीक गौरी ने घोषणा की कि आगामी 10 मई रविवार को समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रोत्साहन मिल सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




