राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ केपाटन के तत्वावधान में 19 मई से संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभाओं को नई दिशा मिल रही है। अनवरत जारी अभिरुचि शिविर का निरीक्षण आज सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर एवं सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे अभिरुचि शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में सीखे गए कौशल जीवनभर उपयोगी सिद्ध होते हैं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।
सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने कहा कि स्काउट-गाइड द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। इससे विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है।
स्थानीय संघ सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि शिविर में डांस, मेहंदी, ब्यूटीशियन, योगा एवं सेल्फ डिफेंस सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षणों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है तथा उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है।
शिविर के सफल संचालन में सह सचिव प्रीति शर्मा, युवराज शर्मा, प्रशिक्षक हीरालाल गोचर, गायत्री सुमन एवं मीनू भाटिया का विशेष सहयोग रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




