Categories लोड हो रही हैं...

केकड़ी में 45 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

केकड़ी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 45 किलो 415 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। दो तस्कर गिरफ्तार हुए, जबकि एक आरोपी फरार है।

सुरेश बागडोलिया चौधरी17 June 2026
केकड़ी में 45 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

केकड़ी में 45 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) और केकड़ी सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो स्विफ्ट डिजायर कारों से 45 किलो 415 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केकड़ी सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कालेड़ा गांव स्थित पुरानी कोटा रोड पर पावर हाउस के सामने नाकाबंदी की। इसी दौरान देवली की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर पूछताछ की गई। कार चालक कमल चौधरी निवासी अराई ने बताया कि वह पीछे आ रही डोडा पोस्त से भरी कार को एस्कॉर्ट कर रहा था और रास्ते की जानकारी दे रहा था।

कुछ ही देर बाद पीछे आ रही दूसरी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। पुलिस ने चालक हरिराम उर्फ डिप्टी को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली, जिसमें डिग्गी से बोरों में भरा 45 किलो 415 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने कमल चौधरी और हरिराम उर्फ डिप्टी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी गणेश जाट निवासी छोटा लांबा (अराई) की तलाश में लगातार छापेमारी और नाकाबंदी की जा रही है।

दोनों वाहनों और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर केकड़ी सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई आईजी अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह और एसपी अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत एवं केकड़ी सदर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में की गई।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KekriNews #DodaPost #DrugSmuggling #RajasthanPolice #AjmerNews #KekriPolice #CrimeNews #NDPSAct #DSTAction #BreakingNews #RajasthanNews #eNewsBharat

केकड़ी में 45 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | eNews Bharat