नगर के कपड़ा व्यापारी एवं संगठन से जुड़े कौशल महेश्वरी के आकस्मिक निधन पर कस्बे में शोक की लहर फैल गई। इस अवसर पर हिंदू संगठनों द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में नगर के व्यापारी, सामाजिक संगठन और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कौशल महेश्वरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में हिंदू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, बजरंग दल संयोजक कर्मवीर शर्मा, आरएसएस के हरिओम शर्मा, निरंजन जैन, राजेंद्र वैष्णव, सत्यनारायण पारेता, सुरेश गालव, परमानंद राठौर, शंभू पालीवाल, सोनू जांगिड़, शिव सुमन, अक्षय जैन, पुरुषोत्तम सोनी, पुप्पचंद सैन, गिरिराज वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत के योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज का सम्मानित व्यक्तित्व बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




