करल गांव एवं गरवाडा सड़क मार्ग के जंगल में मिली पेड़ पर लटकी हुई युवक की लाश
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची अंतिम शल्य चिकित्सा के उपरांत लाश परिजनों को सौंपी
बकानी रमेश चंद शर्मा करण गांव से गरवाडा सड़क मार्ग के बीच स्थित जंगल में एक पेड़ पर लटक रही रात की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना के उपरांत पुलिस थाना प्रभारी बकानी मैं पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। देखा तो पेड़ पर करीब एक सप्ताह पूर्व की एक युवक की लाश लटकी हुई दिखाई दी।
युवक की शिनाख्त हेतु पुलिस ने सूचना की। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर मृतक युवक की शिनाख्त विष्णु प्रसाद पुत्र रतन लाल माली उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकानी शव को मोर्चरी में लाया गया जहां पर मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा अंतिम शल्य चिकित्सा करवाई गई। लाश परिजनों के पंचनामा के उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया।
बकानी थाना प्रभारी ने अवगत कराया कि मृतक विष्णु पुत्र रतनलाल माली उम्र 30 वर्ष रेपाला निवासी की खांकरा के पेड़ पर रस्सी का फंदा गले में डालकर लटकी हुई लाश मिली। मृतक के समीप ही एक मोटरसाइकिल खड़ी थी जिस पर बैग रखा था, कपड़े और अन्य सामान थे। आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त हुई जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया।
पिता रतनलाल माली ने बताया कि पुत्र भीलवाड़ा में मजदूरी करता था, करीब एक माह पहले फोन पर बात हुई थी, गांव में आना-जाना कम था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




