Categories लोड हो रही हैं...

करीना वर्मा राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु सम्मानित, शुभकामनाएं मिलीं

बूंदी की करीना वर्मा और किरण राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला बैडमिंटन संघ ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं।

रवि गौतम17 June 2026
करीना वर्मा राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु सम्मानित, शुभकामनाएं मिलीं

बैडमिंटन संघ ने कुश्ती खिलाड़ी करीना वर्मा का किया अभिनंदन

जिला बैडमिंटन संघ द्वारा 5वीं कजक कर्स रेसलिंग सीनियर नेशनल चैंपियनशिप-2026 के लिए चयनित बूंदी की प्रतिभावान खिलाड़ी करीना वर्मा का खेल संकुल में अभिनंदन किया गया। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही दूसरी खिलाड़ी किरण को भी शुभकामनाएं दी गईं।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि हरियाणा के पानीपत में 26 से 29 जून तक आयोजित होने वाली 5वीं कजक कर्स रेसलिंग सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम वर्ग में बूंदी की दो बेटियां करीना वर्मा एवं किरण राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन जिले और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बूंदी की बेटियां खेल जगत में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

अभिनंदन समारोह में कबड्डी कोच बुद्धि प्रकाश गुर्जर, खिलाड़ी मेघराज मीना, आबिद, सुरभि मीना, हर्ष देव सिंह, दिलराज धाकड़ सहित कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KarinaVerma #WrestlingChampionship #BundiNews #RajasthanSports #NationalChampionship #WomenInSports #SportsNews #Panipat #KiranWrestler #BundiSports #eNewsBharat #SportsUpdate

करीना वर्मा राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु सम्मानित, शुभकामनाएं मिलीं | eNews Bharat