Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर कन्या महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

श्रीगंगानगर के चौ. बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें दौड़, वृक्षारोपण और प्रतियोगिताएं शामिल रहीं थे

साहब राम22 April 2026
श्रीगंगानगर कन्या महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

श्रीगंगानगर स्थित चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरित परिसर समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी, इको क्लब, भूगोल विभाग, रेंजरिंग एवं खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लंबी दौड़ से हुई, जिसका शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. डॉ. इंदिरा सहारण ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

दौड़ प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिया द्वितीय स्थान पर रहीं। सिया और ममता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे और दाना-पानी पात्र लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हरित परिसर समिति प्रभारी प्रो. श्यामलाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की नियमित व्यवस्था आवश्यक है।

पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रो. बबीता काजल, प्रो. किरणदीप, खेलकूद प्रभारी डॉ. रेखा भारद्वाज, एनएसएस प्रभारी डॉ. मोनिका कटारिया, संतोष परिहार, सारिका मिड्ढा, ममता, रेंजरिंग प्रभारी डॉ. रेखा बेरवाल, गरिमा यादव, एनसीसी प्रभारी करीना धाभाई, भूगोल विभाग के जसवंत, रुचिका, हेमंत गक्खड़ सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BreakingNews #RajasthanNews #SriGanganagar #EarthDay #EnvironmentalAwareness #CollegeNews #StudentActivity #TreePlantation #NSS #NCC #EcoClub

श्रीगंगानगर कन्या महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित | eNews Bharat