कानोड़ तहसील में जनगणना प्रशिक्षण का आयोजन 16 मई से 14 जून तक जनगणना का प्रथम चरण शुरू होने वाला है। जिसमें मकान सूचीकरण किया जाना है। कानोड़ तहसीलदार वगता राम पुरोहित ने बताया कि कानोड़ में जनगणना प्रशिक्षण तीन बैच में दिया जा रहा है। पुरोहित ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक स्वगणना का पोर्टल भी शुरू है, जिसमें सभी नागरिकों को स्वगणना करने का अधिकार दिया गया है एवं अधिक से अधिक संख्या में स्व गणना की जाए, ऐसा निर्देश दिया। दक्ष प्रशिक्षक के रूप में चन्द्र शेखर स्वर्णकार व्याख्याता एवं अखिलेश नागौरी वरिष्ठ अध्यापक कार्य कर रहे हैं। 4 मई से 6 मई के बीच द्वितीय बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। द्वितीय बैच में 36 संभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान राजवीर चौधरी, योगेश उपाध्याय एवं सौरभ खटीक उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




