Categories लोड हो रही हैं...

कानोड़ में शहरी सेवा शिविर से मिलेगी जनता को राहत

कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर लगेंगे, जिनमें पट्टे, फ्री-होल्ड और नियमन प्रकरणों का निस्तारण होगा।

अभिषेक ढींग13 June 2026
कानोड़ में शहरी सेवा शिविर से मिलेगी जनता को राहत

प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने और नगरीय सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।

सरकार की ओर से प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में वर्षों से लंबित पड़े विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस बार सरकार ने पट्टों, फ्री-होल्ड और नियमन संबंधी मामलों में विशेष राहत प्रदान की है। भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क में छूट के साथ नामांतरण, उपविभाजन, पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन और फ्री-होल्ड जैसे मामलों की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

शिविरों में मौका निरीक्षण की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जबकि आपत्ति दर्ज कराने की अवधि को 15 दिन से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है। इससे आमजन को अपने कार्य शीघ्रता से करवाने में सुविधा मिलेगी।

शिविरों में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, फ्री-होल्ड, लीज मुक्ति, भू-उपयोग परिवर्तन, उपविभाजन और पुनर्गठन सहित विभिन्न सेवाओं का निस्तारण किया जाएगा।

प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Kanod #UrbanServiceCamp #ShahariSevaShivir #RajasthanGovernment #UdaipurNews #MunicipalityNews #PattaNiyaman #FreeHold #PropertyServices #UrbanDevelopment #RajasthanNews #PublicService #LocalNews #EnewsBharat #HindiNews

कानोड़ में शहरी सेवा शिविर से मिलेगी जनता को राहत | eNews Bharat