उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित गोपालपुरा संजय कॉलोनी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना हुआ है। स्कूल परिसर में शराब पीने, धूम्रपान करने और खाली बोतलें व अन्य सामग्री फेंकने जैसी गतिविधियां सामने आ रही हैं।
इन घटनाओं से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्कूल परिसर धीरे-धीरे असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति ने इस संबंध में कानोड़ थाना अधिकारी को रिपोर्ट सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले भी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल तोड़ दी गई थी।
हाल ही में अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय की एक दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि स्कूल परिसर सुरक्षित रह सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




