Categories लोड हो रही हैं...

कानोड़ पुलिस ने अवैध पिस्टल संग आरोपी को दबोचा

उदयपुर के कानोड़ में पुलिस ने अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो बदला लेने की साजिश रच रहा था।

अभिषेक ढींग12 June 2026
कानोड़ पुलिस ने अवैध पिस्टल संग आरोपी को दबोचा

जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से एक संभावित गंभीर वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) एवं रामकुमार भादू, वृत्ताधिकारी वल्लभनगर के सुपरविजन में कानोड़ थाना अधिकारी हुकुम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय पुत्र दिनेश निवासी कानोड़ के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और दो कारतूस के खोल बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 60/2026 दर्ज कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले उसके बड़े भाई नितेश पर भींडर क्षेत्र में अमर नामक व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इसी घटना का बदला लेने की नीयत से उसने कोटा निवासी दीपक नामक व्यक्ति से अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस खरीदे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अमर की जेल से रिहाई का इंतजार कर रहा था और उसके बाहर आते ही गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। हालांकि कानोड़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसकी यह साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#UdaipurNews #KanodPolice #PoliceAction #IllegalWeapon #ArmsAct #CrimeNews #RajasthanCrime #DrAmritaDuhan #UdaipurPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #RajasthanNews #LatestNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat