विद्यालय में वाटर कूलर भेंट किया
पीएमश्री चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ में गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भामाशाह छगनलाल तेली ने अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। यह पहल समाजसेवी भूपेंद्र जोशी की प्रेरणा और प्रयासों से संभव हो पाई।
छगनलाल तेली इससे पहले भी विद्यालय में कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियां उपलब्ध करा चुके हैं। भूपेंद्र जोशी लंबे समय से भामाशाहों को समाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहे हैं तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व्यास ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है और छात्र सेवा ही शास्त्र सेवा है।” वहीं प्रधानाचार्य महेश कुमार मेघवाल ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए भूपेंद्र जोशी को बधाई दी।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर सोनी, निर्मल कुमार पुरोहित, मेघा मोदी, परवीन मंसूरी, अशोक शर्मा, सुरभि लोहार, देवेश कुलमी, चेतन सालवी, गौरव सालवी, मनोज मीणा, बसंतीलाल व्यास, फूलमाल व्यास सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान गोपाल लोहार और यशराज लोहार का भी अभिनंदन किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




