Categories लोड हो रही हैं...

कानोड में भाजपा स्थापना दिवस विचार गोष्ठी आतिशबाजी संग मनाया

कानोड में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस विचार गोष्ठी, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

अभिषेक धिंग8 April 2026
कानोड में भाजपा स्थापना दिवस विचार गोष्ठी आतिशबाजी संग मनाया

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल सोमवार को कानोड में विचार गोष्ठी, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया।

कानोड के पीपलवास रोड स्थित मंडल अध्यक्ष के निवास पर कार्यक्रम की शुरुआत विचार गोष्ठी के आयोजन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने की।

विचार गोष्ठी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, महावीर दक, भगवती लाल शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व जिला प्रभारी भाजयुमो दिनेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक रणजीत सिंह सारंगदेवोत, मंडल महामंत्री हितेंद्र सुथार, पूर्व महामंत्री रामेश्वर प्रजापत सहित कई वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पार्टी उपरना पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शुभम अलावत ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

विचार गोष्ठी के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी की और नारेबाजी करते हुए स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं। साथ ही मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष के निवास और पार्टी कार्यालय को विद्युत सजावट और पार्टी झंडों से आकर्षक रूप से सजाया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#भाजपा #स्थापनादिवस #कानोड #राजस्थानराजनीति #बीजेपी #विचारगोष्ठी #राजस्थानन्यूज #PoliticalNews #BJP #eNewsBharat