क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी महाराज मंदिर में गुरुवार को ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश मीणा की मौजूदगी में मंदिर परिसर में रखे दानपात्र खोले गए।
दानपात्र खोलने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित राशि की गिनती शुरू की गई। बालाजी ट्रस्ट के मैनेजर बजरंग लाल मीणा ने बताया कि गिनती के दौरान अब तक करीब 50 लाख रुपए की राशि की गणना की जा चुकी है, जबकि शेष राशि की गिनती अभी जारी है।
दानपात्र खोलने एवं राशि गणना की पूरी प्रक्रिया ट्रस्ट पदाधिकारियों और समिति सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है।
मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के चलते हर वर्ष दानपात्रों में बड़ी मात्रा में धनराशि एकत्रित होती है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




