Categories लोड हो रही हैं...

करणी कथा पंडाल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

कालवा में करणी कथा के दौरान निःशुल्क नेत्र शिविर में 280 मरीजों की जांच हुई, 236 को चश्मे और 12 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित हुए।

लक्ष्मण सिंह मैढ़7 April 2026
करणी कथा पंडाल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

कालवा ग्राम में चल रही पंच दिवसीय संगीतमय करणी कथा के दूसरे दिन कथा पंडाल में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। कथा वाचक डॉ. करणी प्रताप सिंह के सानिध्य में “दृष्टि है तो सृष्टि है” मिशन के तहत निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

शताक्षी नेत्र अस्पताल जयपुर की चिकित्सकीय टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 280 नेत्र मरीजों का पंजीकरण किया गया। जांच के बाद 236 पुरुष एवं महिलाओं को अगले दिन निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे, वहीं 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। इनका ऑपरेशन आगामी 14 अप्रैल को जयपुर स्थित शताक्षी नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क किया जाएगा।

डॉ. करणी प्रताप सिंह ने बताया कि शताक्षी सेवा संस्थान द्वारा एक लाख चश्मों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और माता करणी की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।

सरपंच दिलीप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और निस्वार्थ भाव से किए जा रहे ऐसे कार्य समाज के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से अधिक से अधिक जरूरतमंदों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।

शताक्षी सेवा संस्थान के महंत करणी प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है और चश्मा वितरण के बाद अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।

इस अवसर पर सरपंच दिलीप सिंह, पूर्ण सिंह, गोशाला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, समाजसेवी संपत सिंह, अर्जुन सिंह, लाल सिंह, प्रहलाद सिंह, हंसा कंवर, अन्नू, अंजू, पूजा, पुष्पा, तिजा कंवर, ज्योति, प्रेम कंवर, संतोष, अंतर कंवर, पृथ्वी सिंह, हनुमान, दीपेंद्र सिंह, महिपाल, शक्ति सिंह, मनीष, इंद्रजीत सिंह, बिशन सिंह, भवानी सिंह, राजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #कालवा #नेत्रशिविर #करणीकथा #शताक्षीसंस्थान #मुफ्तचश्मा #स्वास्थ्यसेवा #सामाजिकसरोकार #राजस्थानसमाचार #eNewsBharat

करणी कथा पंडाल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित | eNews Bharat