Categories लोड हो रही हैं...

कला कौशल शिविर में 155 महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण

जोधपुर में आयोजित कला कौशल शिविर में 155 महिलाएं और बालिकाएं विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

राजेन्द्रसिंह लूणावास10 June 2026
कला कौशल शिविर में 155 महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण

कला कौशल शिविर का उप सरपंच ने किया निरीक्षण

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित कला कौशल शिविर में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। मंगलवार को कुड़ी भगतासनी के उप सरपंच सुरेन्द्र मेवाड़ा ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीओ गाइड निशु कंवर ने बताया कि शिविर में मेहंदी, सिलाई, कंप्यूटर, डांस, आत्मरक्षा, पेंटिंग सहित कुल 11 विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में 5 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की 155 महिलाएं एवं बालिकाएं भाग लेकर विभिन्न कौशल सीख रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। शिविर में प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।

निशु कंवर ने जानकारी दी कि यह शिविर 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का मार्गदर्शन प्रधानाध्यापक सोहनलाल द्वारा किया जा रहा है। वहीं शिविर संचालन की जिम्मेदारी पारसराम पटेल, शकुंतला पांडे, कांता शर्मा, पंकज राज, मूलाराम एवं भंवरलाल द्वारा निभाई जा रही है।

उप सरपंच सुरेन्द्र मेवाड़ा ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनते हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JodhpurNews #ScoutGuide #SkillDevelopment #WomenEmpowerment #SelfEmployment #TrainingCamp #RajasthanNews #GirlsEmpowerment #ArtSkillCamp #JodhpurUpdates #EmploymentTraining #eNewsBharat

कला कौशल शिविर में 155 महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण | eNews Bharat