Categories लोड हो रही हैं...

विधायक कैलाश मीणा ने समन्वित कृषि परियोजना का किया विस्तृत निरीक्षण भ्रमण

गढ़ी विधायक कैलाश चन्द्र मीणा ने जयपुर स्थित समन्वित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना का निरीक्षण कर टिकाऊ कृषि, किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।

सुरेश भदाला27 June 2026
विधायक कैलाश मीणा ने समन्वित कृषि परियोजना का किया विस्तृत निरीक्षण भ्रमण

जयपुर में कृषि अनुसंधान परियोजना का निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

गढ़ी (बांसवाड़ा) के विधायक कैलाश चन्द्र मीणा ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर की अधीनस्थ इकाई राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा (जयपुर) में संचालित अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

परियोजना समन्वयक डॉ. रामनिवास चौधरी, शस्य वैज्ञानिक डॉ. मालू राम यादव, मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रतिभा सिंह तथा कृषि पर्यवेक्षक मनोज यादव ने विधायक को पशुपालन, बकरी पालन, कुक्कुट पालन, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संसाधन पुनर्चक्रण जैसी गतिविधियों की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान विधायक कैलाश चन्द्र मीणा ने किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और टिकाऊ कृषि विकास में समन्वित कृषि प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित एकीकृत कृषि प्रणालियों को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

भ्रमण के दौरान परियोजना की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए किसानों के हित में ऐसी अनुसंधान आधारित गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता पर बल दिया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Agriculture #IntegratedFarming #Jaipur #Farmers #SustainableAgriculture #Banswara #RajasthanNews #eNewsBharat