Categories लोड हो रही हैं...

के पाटन शहरी सेवा शिविर में शिकायतों का त्वरित समाधान

के पाटन नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर में विभिन्न शिकायतों का समाधान, पट्टों का निस्तारण, जनआधार संशोधन और वृद्धजन को राहत प्रदान की गई।

लोकेश शर्मा16 June 2026
के पाटन शहरी सेवा शिविर में शिकायतों का त्वरित समाधान

राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र के पाटन में 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक नगर पालिका कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक "शहरी सेवा शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 15 जून 2026 को वार्ड संख्या 3 के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

शिविर के दौरान साफ-सफाई से संबंधित 2 शिकायतें, रोड लाइट से संबंधित 27 शिकायतें तथा जलदाय विभाग से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से 14 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

शिविर में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए गए। कुल 6 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि भूमि नियमन के अंतर्गत पट्टा जारी करने के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा 69 ए के तहत 1 पट्टा, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के तहत 1 पट्टा, अपंजीकृत पट्टों के पुनर्वैधीकरण के तहत 1 पट्टा, बकाया लीज जमा कर 1 लीज मुक्ति प्रमाण पत्र तथा 1 नामांतरण जारी किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 6 आवेदन प्राप्त हुए तथा 6 जनआधार संशोधन भी किए गए।

नगर पालिका प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी सेवा शिविरों की श्रृंखला के तहत 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 4 का शिविर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

शिविर के दौरान एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी भी सामने आई। नगर पालिका क्षेत्र के वृद्धजन श्री बजृमोहन के परिजनों ने शिविर की जानकारी मिलने पर पट्टा नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ प्रकरण की जांच की तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शीघ्र ही पट्टे का नवीनीकरण कर दिया। इससे वृद्धजन एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

शहरी सेवा शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहे हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KPatan #ShahariSevaShivir #UrbanServiceCamp #RajasthanNews #MunicipalityNews #PattaRenewal #PMSvanidhi #JanAadhaar #LocalGovernance #CitizenServices #UrbanDevelopment #RajasthanGovernment #PublicService #BreakingNews #HindiNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan

के पाटन शहरी सेवा शिविर में शिकायतों का त्वरित समाधान | eNews Bharat