Categories लोड हो रही हैं...

ज्योतिबा फुले जयंती पर बोहत में 51 यूनिट रक्तदान

बोहत कस्बे में ज्योतिबा फुले जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिसमें ग्रामीण युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

जयप्रकाश शर्मा10 April 2026
ज्योतिबा फुले जयंती पर बोहत में 51 यूनिट रक्तदान

मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में ज्योतिबा फुले जयंती के पूर्व दिवस पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहत, शिक्षा सहकारी कोटा बारां तथा ग्रामवासियों के तत्वावधान में रक्तकोष फाउंडेशन और समर्पण ब्लड डोनर के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजमल मीणा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कोयला सरपंच प्रवीण गौतम सहित अन्य अतिथियों द्वारा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर प्रभारी मधुसूदन विजय के अनुसार कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान राजमल मीणा ने अपने पुत्र विजय मीणा और पुत्री दीक्षा मीणा के साथ रक्तदान किया। इसके अलावा कई ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया।

शिविर में पारलिया, ईश्वरपुरा, कोयला, भटवाड़ा, खेड़ी, जीरोद और अन्य गांवों से आए युवाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन छीतरलाल गौचर ने किया। अंत में प्रधानाचार्य आशा यादव ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BloodDonation #JyotibaPhuleJayanti #BundiNews #RajasthanNews #SocialWork #BloodCamp #BreakingNews #eNewsBharat #HindiNews #Mangrol