Categories लोड हो रही हैं...

स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन

जोधपुर में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। कथित मारपीट से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

eNews Bharat25 June 2026
स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन

स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

शहर के कुड़ी थाना क्षेत्र स्थित झालामंड मोती मार्केट बाईपास पर बुधवार दोपहर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे के बाद कथित मारपीट से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और वाहन को पलट दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे तथा हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे सुरेश प्रजापत अपनी बाइक से मोती मार्केट स्थित दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार युवक ने बाइक चालक सुरेश के साथ मारपीट भी की, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

घायल सुरेश के पिता नारायण राम ने बताया कि उनका बेटा सीमेंट की दुकान संचालित करता है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने सुरेश को वाहन से नीचे उतारकर बेरहमी से पीटा।

परिजनों के अनुसार मारपीट में सुरेश के दोनों जबड़ों में गंभीर चोटें आई हैं तथा चेहरे पर भी गहरी चोट लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और आरएसी की अतिरिक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#eNewsBharat #JodhpurNews #RoadAccident #ScorpioAccident #BikeAccident #RajasthanNews #BreakingNews #TrafficJam #Protest #KudiPoliceStation #CrimeNews #PoliceAction #RAC #Jhalamand #LatestNews

स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन | eNews Bharat