जोधपुर लक्की ड्रॉ में ईवी स्कूटी सहित 7 पुरस्कार वितरित, विजेताओं ने जताया आभार
सरदारपुरा स्थित लीजेंड्स, मुंबई किड्स एवं रियासत द्वारा संचालित लक्की ड्रॉ कूपन योजना के तहत विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य पुरस्कार के रूप में एक भाग्यशाली विजेता को ईवी स्कूटी प्रदान की गई, जबकि अन्य 6 विजेताओं को भी उनके निर्धारित पुरस्कार सौंपे गए।
ईवी स्कूटी प्राप्त करने वाले विजेता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विजेताओं ने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
संस्था के संस्थापक भेरूसिंह, तेजसिंह भेरूसिंह, सज्जनसिंह एवं सुनीलसिंह तथा डायरेक्टर भागीरथसिंह राजपुरोहित नोरवा ने बताया कि लक्की ड्रॉ पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को उनके निर्धारित पुरस्कार क्रमबद्ध रूप से वितरित किए जा रहे हैं।
ड्रॉ के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री आईदानसिंह भाटी, जोधपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जैसलमेर जिलाध्यक्ष दलपतसिंह हिंगड़ा, गौसेवक एवं समाजसेवी भारतसिंह राजपुरोहित सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में विजेताओं के नाम घोषित किए गए थे।
लक्की ड्रॉ में कूपन नंबर 1573 के विजेता हर्षित प्रजापत को प्रथम पुरस्कार के रूप में ईवी स्कूटी, कूपन नंबर 1695 के विजेता शैयांश माथुर को द्वितीय पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर तथा कूपन नंबर 14 की विजेता रिया सोनी को तृतीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य 4 विजेताओं को भी आकर्षक उपहार भेंट किए गए। पुरस्कार थानाधिकारी डॉ. हनुवंतसिंह राजपुरोहित के हाथों वितरित किए गए।
समारोह में सीआई रविंद्रपालसिंह बावड़ी, सुमेरसिंह बिस्सू, श्रीकिशनसिंह सरवड़ी, भंवरसिंह शिवतलाव, किशनसिंह नोरवा, मोतीसिंह झाबरा, किशनसिंह नारनाड़ी, जितेंद्रसिंह भैंसर, प्रेमसिंह बावड़ी, अभिषेकसिंह एवं गजेन्द्रसिंह पूनाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




