Categories लोड हो रही हैं...

जोधपुर बासनी डीजल शेड में अवैध गैस रिफिलिंग

जोधपुर के बासनी डीजल शेड इलाके में घरेलू सिलेंडरों से अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी गई, जिससे ऑटो चालकों को महंगी गैस उपलब्ध हुई।

कपिल सांखला14 March 2026
जोधपुर बासनी डीजल शेड में अवैध गैस रिफिलिंग

जोधपुर के बासनी डीजल शेड इलाके में एलपीजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा चालकों के लिए अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया। लंबे समय से घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर ऑटो चालकों को बेची जा रही थी।

ऑटो चालकों का कहना है कि पहले उन्हें अवैध रिफिलिंग करने वालों से लगभग 85 रुपये प्रति किलो गैस मिलती थी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद अब वही गैस करीब 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं अधिकृत एलपीजी पम्प पर गैस लगभग 65 रुपये प्रति लीटर के आसपास उपलब्ध है।

आरोप है कि कुछ गैस सप्लायर और हॉकर उपभोक्ताओं के घरेलू सिलेंडरों से करीब 2 किलो गैस निकालकर अवैध रिफिलिंग नेटवर्क के माध्यम से ऑटो चालकों को बेच देते थे। इससे उपभोक्ताओं को पूरा सिलेंडर नहीं मिल पाता था।

एलपीजी एसोसिएशन के अनुसार शहर में अवैध रिफिलिंग के कारण अधिकृत पम्पों पर ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। हाल की कार्रवाई के बाद अब ऑटो चालक सरकारी पम्पों की ओर लौट रहे हैं। पम्प संचालकों का कहना है कि पिछले दो दिनों में गैस बिक्री करीब चार गुना तक बढ़ गई है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JodhpurNews #LPGScam #IllegalGasRefilling #BasniDieselShed #AutoRickshaw #ConsumerRights #LPGPrices #RajasthanCrimeNews #eNewsBharat

जोधपुर बासनी डीजल शेड में अवैध गैस रिफिलिंग | eNews Bharat