जोधपुर के भगत की कोठी पाली रोड पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ। भगत की कोठी से पाली की तरफ जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पैदल चल रहे लोगों को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे चोटिल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। आसपास के लोगों ने मिलकर घायल महिला और बच्चों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
सड़क पर दोनों छोर पर जाम लग गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से हटाया गया। हादसे में सिटी बस चालक की लापरवाही भी सामने आई। महिला और बच्चे बस से उतरे थे, लेकिन चालक ने निर्धारित रूट पर सवारी छोड़ने के बजाय सड़क पर ही उन्हें उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 12:20 बजे के करीब हुई। दोनों बच्चे स्कूल से लौट रहे थे और उनकी मां सड़क पार करने के लिए आई थी। हादसे के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद क्रेन से गाड़ी हटवाई गई। घायल महिला और बच्चे एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती किए गए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




