Categories लोड हो रही हैं...

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर की दवाइयां जल्द बाजार में उपलब्ध होंगी

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में बनने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां जल्द सरकारी अस्पतालों के साथ बाजार में भी उपलब्ध होंगी, जिससे आम लोगों को लाभ मिलेगा।

Enews Bharat6 March 2026
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर की दवाइयां जल्द बाजार में उपलब्ध होंगी

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की दवाइयां अब बाजार में भी मिलेंगी

जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में तैयार होने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां अब आने वाले समय में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ बाजार में भी उपलब्ध हो सकेंगी।

इस पहल को लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कारण यूनिवर्सिटी स्तर पर इनके निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यूनिवर्सिटी की ड्रग टेस्टिंग लेबोरेट्री में कई प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयों का निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में इन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार कर प्रदेशभर में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आम लोग भी बाजार से इन दवाइयों को खरीद सकें।

कुलपति ने कहा कि आयुर्वेद में औषधियों की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि गलत तरीके से तैयार दवा नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसी कारण गुणवत्तापूर्ण औषधियां तैयार कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसके साथ ही आयुर्वेद के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए यूरोपियन आयुर्वेदिक एकेडमी के साथ एमओयू किया गया है। इस समझौते के तहत यूरोप के विद्यार्थी भी आयुर्वेद की पढ़ाई कर सकेंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Ayurveda #JodhpurNews #AyurvedicMedicine #RajasthanHealth #AyurvedaUniversity #HealthNews #AyurvedaIndia #RajasthanNews #TraditionalMedicine #eNewsBharat