Categories लोड हो रही हैं...

जोधपुर में ऑटो ड्राइवर एलपीजी पंप पर पहुंच रहे

जोधपुर में ऑटो रिक्शा चालक अब एलपीजी पंप से गैस भरवा रहे हैं, अवैध रिफिलिंग बंद होने से पंप पर भारी भीड़ लगी है।

कपिल सांखला14 March 2026
जोधपुर में ऑटो ड्राइवर एलपीजी पंप पर पहुंच रहे

जोधपुर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी चल रही है। कई उपभोक्ता सिलेंडर भी बुक नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं, जो ऑटो ड्राइवर सस्ती एलपीजी के चक्कर में गैस की अवैध रिफिलिंग करवाते थे, वे भी अब एलपीजी पंप पर पहुंच रहे हैं। क्योंकि गैस की अवैध रिफिलिंग बंद हो गई है।

जोधपुर के डीजल शेड रोड स्थित कोको पंप के मैनेजर रेखा राम ने बताया कि आम दिनों में 300 से 400 लीटर के करीब एलपीजी की खपत होती थी। अब यह संख्या 2 हजार लीटर से भी अधिक हो गई है। पहले ऑटो चालक सस्ते के चक्कर में बाहर से ब्लैक में गैस भरवाते थे। अब गैस संकट के बीच अवैध कालाबाजारी में भाव बढ़कर 170 से 200 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वहीं सरकारी पंप पर गैस 64.50 रुपए प्रति लीटर है।

ऑटो रिक्शा एकता यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि सुबह 4 बजे से रिक्शा चालक LPG भरने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर में LPG के केवल दो पंप हैं, जिसमें एक डीजल शेड रोड पर है और दूसरा बोरानाडा में अभी बंद है। जोधपुर में लगभग 10 हजार ऑटो रिक्शा एलपीजी से चलते हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर बेचने वाले कई हॉकर सिलेंडर में से दो किलो तक गैस निकाल देते हैं, जो रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होती थी। अब अवैध रिफिलिंग बंद होने से ऑटो चालक पंप से गैस भरवा रहे हैं और भीड़ नजर आ रही है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह भाटी ने कहा कि सरकार यदि पंपों की संख्या बढ़ाए और एलपीजी व्यवस्था सुचारू करे, तो अवैध रिफिलिंग रुक सकती है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JodhpurNews #LPGRefill #AutoRickshaw #GasBlackMarket #LPGCrisis #GasSupply #DieselShedRoad #eNewsBharat #GasTheft #LPGPumps