श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर (जयपुर) के अधीन कृषि महाविद्यालय द्वारा विकसित “एस.के.एन. मिन मिक्स” खनिज मिश्रण का लोकार्पण कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. डी. के. गोठवाल, डॉ. उम्मेद सिंह और डॉ. आर. के. सम्मौरिया भी उपस्थित रहे।
कुलगुरु डॉ. चौहान ने बताया कि यह नया खनिज मिश्रण पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे दूध उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ पशुओं की पाचन और प्रजनन क्षमता में भी सुधार होगा, जिससे पशुपालकों की आय बढ़ेगी।
अधिष्ठाता डॉ. डी. के. गोठवाल ने कहा कि यह मिन मिक्स पशुओं में खनिज तत्वों की कमी से होने वाली समस्याओं को दूर करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




