Categories लोड हो रही हैं...

जोबनेर कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय संवाद, प्राकृतिक खेती पर चर्चा

जोबनेर कृषि महाविद्यालय में सतत विकास और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय कृषि संवाद आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने नवाचार, तकनीक और आत्मनिर्भर कृषि पर जोर दिया

सुरेश भदाला6 May 2026
जोबनेर कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय संवाद, प्राकृतिक खेती पर चर्चा

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर (जयपुर) की अधीनस्थ इकाई श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर के सरस्वती भवन में “सतत विकास के संदर्भ में प्राकृतिक खेती” विषय पर राष्ट्रीय कृषि संवाद के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर हॉर्टिकल्चर, पशुपालन, इंजीनियरिंग, फार्म पोंड, मृदा विज्ञान एवं कीट विज्ञान से संबंधित नवाचारों एवं उत्पादों का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सतत कृषि विकास को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक एवं किफायती खेती के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री नीरज कुमार उपस्थित रहे।

कुलगुरु डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने किसानों की लागत घटाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से कृषि क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश कुलकर्णी ने आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली, हरित क्रांति, पीली क्रांति और समेकित कृषि दृष्टिकोण पर जोर देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की।

निदेशक डॉ. एन.के. गुप्ता ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक तकनीक और नवाचार पहुंचाना है। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय द्वारा अब तक 184 उन्नत किस्में और लगभग 250 कृषि तकनीकों का विकास किया जा चुका है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिना सहीवाला ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी.के. गोठवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं, वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं किसानों ने भाग लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Jobner #KrishiVishwavidyalaya #AgricultureDialogue #NaturalFarming #SustainableDevelopment #JaipurNews #Farmers #AgriInnovation #RajasthanNews #Trending #eNewsBharat

जोबनेर कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय संवाद, प्राकृतिक खेती पर चर्चा | eNews Bharat